Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five More Doctors Arrested in Rajasthan for Using Fake FMGE Certificates

राजस्थान: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने पांच और गिरफ्तार, हर एक ने दिए 15 से 20 लाख रुपये

Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM IST
सार

विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेकर आए, लेकिन भारत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस की जरूरी परीक्षा पास नहीं कर सके। इसके बाद कुछ लोगों ने लाखों रुपये देकर FMGE का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप तक शुरू कर दी। राजस्थान में इस फर्जीवाड़े की जांच में अब पांच और डॉक्टर गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Five More Doctors Arrested in Rajasthan for Using Fake FMGE Certificates
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेकर भारत लौटे ऐसे पांच डॉक्टरों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) पास किए बिना ही इसका फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया और प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक दिए थे।

विज्ञापन

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि विदेश से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों के फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में एसओजी थाने में 4 फरवरी 2026 को केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने दलालों के जरिए FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराए। इनके आधार पर वे इंटर्नशिप करने और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन

एसओजी की जांच में अब तक ऐसे 100 से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित 38 लोगों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पांच और डॉक्टरों को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और कजाकिस्तान से की थी एमबीबीएस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सत्यप्रकाश खापरवाल और उसके भाई जयप्रकाश ने 2013 से 2019 के बीच चीन की सुजो मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। भारत लौटने के बाद दोनों ने कई बार FMGE परीक्षा दी, लेकिन पास नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने हेमंत यादव की मदद से दिसंबर 2023 की परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। इसके लिए दोनों ने 15-15 लाख रुपये दिए। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में स्थायी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया।


यह भी पढें- राजस्थान: मेडिकल कॉलेजों में फ्रेशर्स के लिए RajCop ऐप अनिवार्य, रैगिंग की शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचेगी

वहीं, विमल यादव ने 2016 से 2021 के बीच कजाकिस्तान की कारागांडा मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। FMGE परीक्षा में असफल रहने के बाद उसने हेमंत यादव के जरिए जून 2023 की परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। इसके लिए 20 लाख रुपये दिए। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उसने अलवर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप शुरू कर दी।

20 लाख देकर बनवाया FMGE का फर्जी सर्टिफिकेट

पुलिस के मुताबिक, दौसा निवासी विश्वेंद्र सिंह चेची ने कजाकिस्तान की अल्माटी स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। FMGE परीक्षा पास नहीं कर पाने पर उसने अपने परिचित इंद्रराज गुर्जर की मदद से दिसंबर 2023 की परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। इसके लिए 20 लाख रुपये दिए। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उसने धौलपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप पूरी की और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था। मामला सामने आने के बाद काउंसिल ने उसका प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया।

पांचवां आरोपी दिशतांत टेलर कजाकिस्तान की साउथ कजाकिस्तान मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर भारत लौटा था। वह भी FMGE परीक्षा पास नहीं कर सका। इसके बाद उसने जयपुर के यतेंद्र पटेल की मदद से जून 2023 की परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। इसके लिए 20 लाख रुपये दिए और दौसा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप शुरू कर दी।

हर डॉक्टर से 20 से 30 लाख रुपये लेने का आरोप

एसओजी की जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में भानाराम माली और उसके साथ काम करने वाले शुभम गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर सहित अन्य लोग शामिल थे। आरोप है कि ये लोग विदेश से एमबीबीएस करने वाले उन अभ्यर्थियों को निशाना बनाते थे, जो FMGE परीक्षा पास नहीं कर पा रहे थे। फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के बदले प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

एसओजी के मुताबिक, इस मामले में पहले विदेश से मेडिकल डिग्री लेने वाले 33 डॉक्टरों के साथ राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हुसैन और मुख्य आरोपी भानाराम माली सहित एक दलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed