RPS Election: 8 साल बाद राजस्थान में पुलिस अधिकारियों के हुए चुनाव, एडिशनल एसपी रामनिवास विश्नोई बने अध्यक्ष
RPS Election: राजस्थान में पुलिस अधिकारियों के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। बता दें कि एडिशनल एसपी राम निवास विश्नाई अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं DSP उज्ज्वल शर्मा और ASP सीमा हिंगोनिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इसमें एडिशनल एसपी राम निवास विश्नाई अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं DSP उज्ज्वल शर्मा और ASP सीमा हिंगोनिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं। राजस्थान की अपेक्स पुलिस सर्विस आरपीएस में 8 साल बाद यह चुनाव हुए हैं। इससे पहले रघुवीर सैनी अध्यक्ष चुने गए थे।
105 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीते
रामनिवास विनश्नोई 105 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीते हैं। उनका मुकाबला एडिशनल एसपी मुकुंद बिहारी से था। मुकुंद बिहारी को कुल 243 वोट मिले जाबकि रामनिवास विश्नोई को 348 वोट मिले।