{"_id":"6aad1e19989e53ed0304c6ac","slug":"election-schedule-announced-for-mayor-and-deputy-mayor-posts-in-jaipur-jodhpur-and-kota-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4737770-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नगर निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा फैसला: 25 सितंबर को मतदान; अगले दिन उपाध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नगर निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा फैसला: 25 सितंबर को मतदान; अगले दिन उपाध्यक्ष का चुनाव
Fri, 18 Sep 2026 09:05 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:05 PM IST
सार
राजस्थान में स्थगित नगर निकाय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम सहित सुकेत नगर पालिका में चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए 25 सितंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 26 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग
- फोटो : Social Media
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय आम चुनाव माह अगस्त-सितंबर 2026 के तहत स्थगित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के आदेश के अनुसार नगर निगम जयपुर, नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा और नगर पालिका सुकेत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
18 सितंबर को जारी होगी लोक सूचना
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
25 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 25 सितंबर 2026 को होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इससे अध्यक्ष पद के परिणाम उसी दिन सामने आने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बहरोड़ में शपथ ग्रहण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों को रोकने पर भड़के विधायक, एएसपी से धक्का-मुक्की का आरोप
26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव
वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 सितंबर 2026 की तारीख तय की गई है। इस दिन निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे बैठक शुरू होने के साथ प्रारंभ होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से होगी और अभ्यर्थिता वापस लेने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक पूरी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। यानी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों पदों के चुनाव की प्रक्रिया लगातार दो दिनों में पूरी होगी।
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
आयोग ने कार्यक्रम की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, संभागीय आयुक्तों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।