राज्यसभा के तीनों उम्मीदवार करोड़पति: नीरज डांगी सबसे अमीर, पूनिया-अलका के पास 14 करोड़ से ज्यादा संपत्ति
राजस्थान की राज्यसभा चुनावी तस्वीर में तीनों प्रमुख उम्मीदवार करोड़पति निकले। कांग्रेस के नीरज डांगी 9.23 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। भाजपा के अलका गुर्जर के पास 7.76 करोड़ और सतीश पूनिया के पास 6.45 करोड़ की संपत्ति घोषित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे भाजपा के सतीश पूनिया, अलका सिंह गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन पत्रों के साथ दाखिल हलफनामों में तीनों नेताओं की आर्थिक स्थिति का ब्यौरा सामने आया है। आंकड़ों के अनुसार तीनों उम्मीदवारों और उनके परिवारों की कुल घोषित संपत्ति 23 करोड़ रुपये से अधिक है।
संपत्ति के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी सबसे आगे हैं। एफिडेविट के अनुसार नीरज डांगी और उनकी पत्नी के पास कुल 9.23 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें नीरज डांगी के नाम करीब 2.09 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम लगभग 7.15 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। दंपती के पास कृषि भूमि, बैंक जमा, निवेश और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं।
भाजपा उम्मीदवार अलका सिंह गुर्जर और उनके पति की कुल संपत्ति 7.76 करोड़ रुपये घोषित की गई है। अलका गुर्जर के पास कृषि भूमि, जयपुर में प्लॉट तथा सोना-हीरे के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार उन पर करीब 47 लाख रुपये का ऋण भी है।
वहीं भाजपा के दूसरे उम्मीदवार सतीश पूनिया और उनकी पत्नी के पास कुल 6.45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पूनिया के पास कृषि भूमि, प्लॉट और आवासीय संपत्तियां हैं। हालांकि उनके ऊपर करीब 1.14 करोड़ रुपये का कर्ज भी दर्ज है।
दिलचस्प तथ्य यह है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नाम कोई निजी फोर-व्हीलर दर्ज नहीं है। पूनिया के नाम केवल एक स्कूटर है, जबकि कार उनकी पत्नी के नाम पर है। दूसरी ओर अलका गुर्जर के नाम कोई वाहन नहीं है, हालांकि उनके पति के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी है।
तीनों उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में किसी भी प्रकार का हथियार नहीं होने की जानकारी दी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार राज्यसभा की तीन सीटों पर केवल तीन उम्मीदवार मैदान में होने के कारण सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा