फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dalit woman gang-raped by two drivers in moving bus on way to jaipur from Uttar Pradesh

राजस्थान: यूपी की बस में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो ड्राइवरों ने वारदात को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 07:52 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Dec 2023 07:52 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता कानपुर से जयपुर जा रही थी और केबिन में बैठी थी, जो अंदर से बंद था। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सतर्क हो गए। उन्होंने बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।  

विज्ञापन
Dalit woman gang-raped by two drivers in moving bus on way to jaipur from Uttar Pradesh
दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से जयपुर आ रही एक चलती बस में दो ड्राइवरों ने 20 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि वारदात नौ और 10 दिसंबर की दरमियानी रात की है। पीड़िता कानपुर से जयपुर जा रही थी और केबिन में बैठी थी। केबिन के अंदर आरिफ और ललित नाम के ड्राइवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ललित फरार चल रहा है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बस के अंदर कुछ यात्री मौजूद थे, जबकि पीड़ित केबिन के अंदर थी, जो अंदर से बंद था। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सतर्क हो गए। उन्होंने बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।
विज्ञापन


कानोता थाने के एसएचओ भगवान सहाय मीणा ने कहा कि आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि ललित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed