फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cyber Sangram Operation: ₹100 Crore Online Fraud Kingpin Arrested in Alwar

Rajasthan News: ऑपरेशन साइबर संग्राम में 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 09:52 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अलवर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 09:52 PM IST
सार

Alwar News: अलवर में पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम में 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश किया है और मास्टरमाइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क की परतें खुलने से साइबर ठगी के कई और मामलों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Cyber Sangram Operation: ₹100 Crore Online Fraud Kingpin Arrested in Alwar
100 करोड़ से अधिक की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड संजय सहित छह आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत अलवर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जिसने ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क को सैकड़ों म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड संजय अरोड़ा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
ऐसे चल रहा था म्यूल अकाउंट का गोरखधंधा
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, सेक्स्टॉर्शन और ओएलएक्स फ्रॉड जैसे बढ़ते मामलों को देखते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी के नेतृत्व में टीम ने गहन जांच की और इस नेटवर्क तक पहुंची।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी संजय अरोड़ा और उसका सहयोगी प्रेम पांचाल लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम से फर्जी फर्म बनवाते थे। इन फर्मों के जरिए करंट अकाउंट खुलवाए जाते और फिर उन्हें ठगों, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े गिरोहों को बेच दिया जाता था। ठगी का पैसा इन खातों के जरिये तेजी से इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता ताकि खाते फ्रीज होने से पहले रकम निकाल ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाट्सएप-टेलीग्राम पर बिकते थे खाते
गिरोह बाकायदा वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स पर बैंक अकाउंट डिटेल्स, इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस और मोबाइल नंबर तक बेचता था। पुलिस जांच में एक संदिग्ध खाते से ₹2 करोड़ से अधिक के लेन-देन और ₹41 करोड़ से जुड़ी 101 शिकायतें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ग्राफिक्स से समझें माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, PM मोदी रखेंगे बिजलीघर की आधारशिला

 
भारी मात्रा में दस्तावेज और उपकरण जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 चेकबुक, 19 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 12 हस्ताक्षरित चेक, 20 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, एक कार और सैकड़ों म्यूल अकाउंट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।
 
SIT करेगी गहराई से जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क की परतें खुलने से साइबर ठगी के कई और मामलों का खुलासा होगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय अरोड़ा, प्रेम पांचाल, गौरव सचदेवा, अंकित बंसल, रामवीर पांचाल और सतीश कुमार बैरवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनसे पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: सरकारी कर्मचारी ने क्वार्टर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द- मुझे चाय का कप समझा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed