{"_id":"65865ea4c616eed9a704ff83","slug":"corona-impact-another-case-of-corona-in-the-capital-8-year-old-child-admitted-in-icu-corona-positive-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: राजस्थान में अब तक पूरे दस कोरोना पॉजीटिव, राजधानी में 8 साल का बच्चा पॉजीटिव, आईसोलेशन में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: राजस्थान में अब तक पूरे दस कोरोना पॉजीटिव, राजधानी में 8 साल का बच्चा पॉजीटिव, आईसोलेशन में रखा
Sat, 23 Dec 2023 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:05 AM IST
सार
COVID Cases in Rajasthan: प्रदेश में कोरोना का असर अब दिखाई देने लगा है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कोरोना के 10 मामले सामने आए हैं। राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक 8 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में कोरोना का असर अब दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी जयपुर में ही अब तक 3 केस सामने आए हैं, जिनमें कल एक नवजात के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद अब जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक 8 वर्षीय बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
जयपुर के अतिरिक्त जैसलमेर से 2 , अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझनू और जोधपुर से कोरोना के 1-1 मामले सामने आने की खबर है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुए स्टेट कोविड मैनेजमेंट टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने तुरंत पालना करते हुए 9 सदस्यीय स्टेट कोविड मैनेजमेंट टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
नौ सदस्यों की इस टीम में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में एमडी अनुपमा जोरवाल, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. रविप्रकाश माथुर, संयुक्त निदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य) डॉ. रविप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर भारती मल्होत्रा, डॉ. प्रवीण असवाल, अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह, डॉ.वंदना शर्मा इस कमेटी में शामिल किए गए हैं। ये कमेटी कोविड प्रबंधन को लेकर प्रदेशभर की निगरानी रखेगी। ताकि आवश्यकता होने पर रोगियों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में टूरिस्ट सीजन को देखते हुए खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भीड़भाड़ के इलाकों में मास्क लगाने और सर्दी-खांसी, जुकाम और सिरदर्द की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।