फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Commercial LPG Cylinder Price Cut by Rs 58 in Rajasthan from Today Check New Rates

Rajasthan: आज से 58 रुपये सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए नई कीमत; होटल-रेस्तरां को मिलेगा सीधा फायदा

Tue, 01 Jul 2025 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 01 Jul 2025 01:33 PM IST
सार

LPG Price: कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई यह कटौती होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। इन संस्थानों का दैनिक संचालन एलपीजी पर ही निर्भर होता है और सिलेंडर की महंगी दरें उनके मुनाफे पर सीधा असर डालती हैं।

विज्ञापन
Commercial LPG Cylinder Price Cut by Rs 58 in Rajasthan from Today Check New Rates
एलपीजी गैस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 58 रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब यह सिलेंडर 1751.50 रुपये की जगह 1693.50 रुपये में मिलेगा। वहीं अजमेर में यह कीमत करीब 1645.50 रुपये और अलवर में लगभग 1792 रुपये के आसपास तय की गई है।

विज्ञापन


होटल-रेस्तरां को मिलेगा सीधा फायदा
कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई यह कटौती होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। इन संस्थानों का दैनिक संचालन एलपीजी पर ही निर्भर होता है और सिलेंडर की महंगी दरें उनके मुनाफे पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में अब खाने-पीने की सेवाएं देने वाले छोटे और मध्यम व्यवसायों को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर नहीं है क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर अभी भी 856.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


पढे़ं: संदिग्ध हालात में फाइनेंस कर्मी की मौत, 20 दिन बाद भी नहीं खुला राज; परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार 5वीं बार कीमतों में कटौती
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, यह इस साल पांचवीं बार है जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटाई गई हैं।

  • मई में 24.50 रुपये
  • अप्रैल में 40.50 रुपये
  • जनवरी में 14.50 रुपये

फरवरी में 6 रुपये की कटौती की जा चुकी है। अब जुलाई में 58 रुपये की यह बड़ी कटौती देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का परिणाम है। ICICI बैंक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल-ईरान संघर्ष में कमी, वैश्विक मांग में सुस्ती और आपूर्ति में वृद्धि की वजह से कच्चा तेल सस्ता हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में कच्चे तेल की वैश्विक मांग लगभग 102.9 मिलियन बैरल प्रति दिन बनी रहने की संभावना है, जो 2024 के स्तर के लगभग बराबर है। इसके अलावा, वैश्विक आपूर्ति में बढ़ोतरी के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में नई दरें

देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई दरें इस प्रकार हैं

दिल्ली: ₹1665

मुंबई: ₹1616

कोलकाता: ₹1769

चेन्नई: ₹1823.50

जयपुर: ₹1693.50

अजमेर: ₹1645.50 (लगभग)

अलवर: ₹1792 (लगभग)

इस कटौती के बाद उम्मीद की जा रही है कि व्यापारिक संस्थानों पर ईंधन खर्च का बोझ कुछ कम होगा, जिससे सेवाओं की लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed