फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot lashes out at Jagdeep Dhankhar over his frequent visits to poll-bound state Rajasthan

राजस्थान: 'अब राष्ट्रपति का आना ही बाकी', धनखड़ के दौरों पर गहलोत ने कहा- चुनाव के समय बार-बार आना गलत संदेश

Fri, 29 Sep 2023 08:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Sep 2023 08:08 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे पर सवाल उठाए हुए सीएम गहलोत ने कहा, भारत सरकार को सांविधानिक संस्थाओं के प्रमुखों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot lashes out at Jagdeep Dhankhar over his frequent visits to poll-bound state Rajasthan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे पर सवाल उठाए हैं। धनखड़ के सांविधानिक पद पर होने का हवाला देते हुए गहलोत ने नीमराना में कहा, अब बस राष्ट्रपति का दौरा ही बाकी रह गया है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, मैं उपराष्ट्रपति का सम्मान करता हूं और उनसे कई दशकों से अच्छे रिश्ते भी हैं, लेकिन बुधवार को उन्होंने पांच जिलों का दौरा किया। पूरा राज्य ही छान मारा। इन दौरों में उनसे मिलने वालों में अधिकतर भाजपा के ही नेता थे। ऐसा होता है क्या? गहलोत ने कहा, भारत सरकार को सांविधानिक संस्थाओं के प्रमुखों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, कोटपुतली-बहरोड़ में गहलोत ने कहा, भाजपा नेताओं के आने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उपराष्ट्रपति व राष्ट्रपति को नहीं आना चाहिए, क्योंकि ये सांविधानिक पद हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को भी गहलोत ने कहा था, उपराष्ट्रपति हों या राष्ट्रपति हम उनका सम्मान करते हैं। धनखड़ अगर राष्ट्रपति बनेंगे तब भी हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन अभी तो मेहरबानी करें। राजस्थान में चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में वो बार-बार आएंगे तो लोग क्या समझेंगे?

मेघवाल बोले- क्या अनुमति लेनी होगी
वहीं, केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की राजस्थान यात्रा पर सवाल उठाने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। मेघवाल ने कहा, उपराष्ट्रपति को अपने ही राज्य में आने के लिए क्या मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी? मेघवाल ने कहा, उपराष्ट्रपति किसानों के कल्याण के लिए आए थे। मुख्यमंत्री इस पर राजनीति कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जब बड़े नेता राज्य में आते हैं तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed