{"_id":"64f6202cc8e5072a64024eda","slug":"clashes-in-jaipur-s-adarsh-nagar-assembly-candidature-program-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: आदर्श नगर विधानसभा उम्मीदवारी को लेकर फीडबैक प्रोग्राम में चले लात-घूंसे, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: आदर्श नगर विधानसभा उम्मीदवारी को लेकर फीडबैक प्रोग्राम में चले लात-घूंसे, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:51 PM IST
सार
आदर्श नगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए फीडबैक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में गुटबाजी के फेर में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान हुआ हंगामा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट दावेदारी को लेकर पार्टी के ही नेताओं के दो गुट भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। आदर्श नगर विधायक रफीक खान के समर्थकों और विरोधियों में यह झगड़ा और विवाद हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस बैठक में हुए झगड़े के मामले में ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा सहित 4 समर्थकों के खिलाफ आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ है। मारपीट और नारेबाजी से ऑब्जर्वर अराधना मिश्र भयंकर नाराज़ हुईं। उन्होंने अलग-अलग नेताओं के समर्थन में की जा रही नारेबाजी से नाराज होकर साफ हिदायत दी कि व्यक्ति विशेष के पक्ष में नारेबाजी नहीं करें। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी नारेबाजी नहीं करेगा। अगर नारेबाजी की तो अनुशासनहीनता मानकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, आदर्श नगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए फीडबैक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में गुटबाजी के फेर में हंगामा कर दिया। अपने अपने नेताओं के समर्थन के दौरान विवाद इस कदर बढ़ता चला गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे लात और घूंसों से मारना शुरू कर दिया। ये मारपीट और हंगामा काफी देर जारी रहा, कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम से सभी आश्चर्यचकित रह गए। क्या किया जाए सूझा ही नहीं। इस मारपीट में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए और आदर्श नगर थाने में इस मारपीट की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
आदर्श नगर से मौजूदा कांग्रेस विधायक रफीक खान के समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। इलाके में जनता कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में सोमवार को कांग्रेस की यह बैठक रखी गई थी। बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा, जिलाध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी के साथ टिकट दावेदारों का फीडबैक प्रोग्राम कर रहे थे। तभी आदर्श नगर सीट से टिकट दावेदार कांग्रेस नेता अफजल ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठा दिए।
अफजल बोले- भाजपा कार्यकर्ता रहे गुलाम मुस्तफा को आदर्श नगर का ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। इसी बात पर ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की टिकट दावेदार अफजल से नोंक झोंक हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट और झगड़े में तब्दील हो गई। मारपीट और हंगामे के कारण फीडबैक प्रोग्राम को रोकना पड़ा। अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह झगड़ रहे कार्यकर्ताओं को अलग कर बीच-बचाव किया।
ऑब्जर्वर बोलीं-व्यक्ति विशेष नहीं कांग्रेस के नारे ललाएं
हंगामे के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। लेकिन झगड़ा होता रहा। नारों के बीच ऑब्जर्वर अराधना मिश्र ने कहा कि व्यक्ति विशेष के नहीं कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाएं।