{"_id":"64b67b4a86f8f5849f0913e8","slug":"bjp-yuva-morcha-workers-clashed-with-the-police-in-the-siege-of-rpsc-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: भाजयुमो के आरपीएससी महाघेराव में तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: भाजयुमो के आरपीएससी महाघेराव में तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
Tue, 18 Jul 2023 05:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:15 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला भी फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को राजस्थान में हो रहे भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामले में आरपीएससी का घेराव किया गया। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के बाहर भाजपा पदाधिकारियों ने आम सभा को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला भी फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की, पुलिस ने किया बल प्रयोग
बोर्ड ऑफिस पर प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आरपीएससी की ओर जाने लगे लेकिन बोर्ड ऑफिस से करीब तीन किलोमीटर आरपीएससी के रास्ते को पूरी तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था, लेकिन जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभा स्थल से आरपीएससी जाने के लिए रवाना हुए तो रास्ते में लगी बैरिकेडिंग को देखकर वे भड़क गए और उन्होंने बैरिकेडिंग को सड़क पर गिरा दी और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी की, जिसके बाद पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
कांग्रेस शासन में युवाओं लूटने का काम किया-महंत बालक नाथ
महंत बालक नाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में युवाओं लूटने का काम किया है। युवाओं के भविष्य के पेपर को चोरी करने का काम किया, इन्हें जनता माफ नहीं करेगी, चाहे जितनी बार पेपर लीक हुआ। इन्होंने चोरी करने का काम किया है। इन्होंने चोरी की है, यह जनता को दिखाने के लिए कभी किसी को पकड़ते हैं, रेड पड़वाते हैं, यह मात्र दिखवा करते हैं। अभी तक पेपर चोरों पर क्या कार्रवाई की। बाबूलाल आरपीएससी सदस्य के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला, किसी की संपत्ति कुर्क क्यों नहीं की गई। जो भी अपराधी पकड़े गए उन पर क्या कार्रवाई की गई। यह कभी नहीं सुधरने वाले, जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती इसी तरह कांग्रेस नहीं सुधर सकती। आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का अपमान, पेपर लीक, युवाओं पर अत्याचार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान।
विज्ञापन
यह भाषण का समय नहीं आंदोलन का समय-तेजस्वी सूर्या
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाषण का समय नहीं आंदोलन का समय है। यह लाठी खाने का समय है, यहां की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ने करोड़ों युवाओं साथियों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। सूर्या ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आने वाले दिन में जितने भी युवा है वो आक्रोश खड़ा करके सरकार बनाने का काम करेंगे। रीट मामला हो, पेपर लीक हो मुख्यमंत्री सीबीआई जांच नहीं करवा रहे। आरपीएससी राहुल गांधी के पेपर सेल कमीशन के तौर पर काम कर रहा है। सूर्या ने कहा कि हमारी सरकार आने पर 90 दिनों में सीबीआई जांच कराकर सभी को अंदर करने का काम करेगी। अगर गहलोत की पुलिस ने लाठी से आगे आकर हटाने का काम किया तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। आप भी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ेंगे, यह उन्होंने युवाओं से हुंकार भरवाई।
युवा आक्रोश महाघेराव में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सांसद और महाघेराव के प्रभारी अलवर सांसद बाबा बालक नाथ, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, प्रदेश मंत्री अनंत राम विश्नोई, डॉ. मिथिलेश गौतम सहित भाजपा और युवा मोर्चा की पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कुर्सियां पड़ी रहीं खाली
आरपीएससी के घेराव के दौरान जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने हजारों की संख्या में युवाओं के एकत्रित होने का दावा किया था। वहीं उनका यह दावा हवा-हवाई साबित हुआ और सभा स्थल सैकड़ों की संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी नजर आईं, जिस समय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भाषण चल रहा था उस समय सैकड़ों की संख्या में पंडाल में मौजूद कुर्सी खाली पड़ी नजर आईं, जिससे माना जा रहा है कि युवा मोर्चा का प्रदर्शन फेल साबित हुआ।