{"_id":"658521112135f68dfa02c756","slug":"bjp-meeting-bjp-busy-preparing-for-lok-sabha-elections-meeting-of-party-officials-in-delhi-today-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Meeting: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पार्टी पदाधिकारियों की दिल्ली में बैठक आज, प्रधानमंत्री क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Meeting: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पार्टी पदाधिकारियों की दिल्ली में बैठक आज, प्रधानमंत्री क
Fri, 22 Dec 2023 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:10 AM IST
सार
Jaipur: लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते भारतीय जनता पार्टी देश के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ आज दिल्ली में एक बैठक कर रही है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पूरे देश के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों के साथ बैठक होने जा रही है। राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की इस बैठक में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए मंथन किया जाएगा। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष जोशी और संगठन मंत्री इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे जिसमें आने वाले चुनावों को लेकर राजस्थान में पार्टी की तैयारियों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जातीय समीकरणों पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन