Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP, Congress Step Up Horse-Trading Efforts to Win Zila Parishad and Panchayat Samiti Posts

राजस्थान: जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने शुरू की जोड़तोड़, निर्दलीयों पर नजर

Wed, 18 Nov 2026 04:32 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

पंचायत चुनाव में वोटिंग खत्म होते ही अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा 30 से 32 जिला परिषदों में जीत का दावा कर रही है, तो कांग्रेस ने सभी 41 पर कब्जे का लक्ष्य रखा है। करीबी मुकाबले वाले जिलों में निर्दलीय सदस्य सत्ता की चाबी बन सकते हैं।

विज्ञापन
BJP, Congress Step Up Horse-Trading Efforts to Win Zila Parishad and Panchayat Samiti Posts
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
राजस्थान में पंचायत चुनाव के सभी चरणों में मतदान पूरा होने के बाद अब जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने और बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। जिन जिलों में मुकाबला करीबी है, वहां निर्दलीय सदस्यों का समर्थन हासिल करना दोनों दलों के लिए अहम हो गया है।

भाजपा ने प्रदेश की 41 जिला परिषदों में से 30 से 32 पर जिला प्रमुख बनाने का दावा किया है। पार्टी संगठन ने उन जिलों में खास नजर रखनी शुरू कर दी है, जहां जीत का गणित उसके पक्ष में पूरी तरह साफ नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। इनकी जिम्मेदारी स्थानीय समीकरण साधने, निर्दलीयों से संपर्क करने और निर्वाचित सदस्यों को चुनाव तक साथ रखने की है। पार्टी की कोशिश है कि जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की स्थिति न बने।
विज्ञापन


सीकर, झुंझुनूं और नागौर में भाजपा के सामने चुनौती

भाजपा के लिए सीकर, झुंझुनूं और नागौर में मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा। सीकर और झुंझुनूं में पार्टी के भीतर गुटबाजी चुनौती बन सकती है। वहीं नागौर में भाजपा और कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का प्रभाव भी चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली में भी स्थिति पेचीदा है। यहां भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय सदस्य नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं। हनुमानगढ़ और हाड़ौती के कुछ इलाकों में भी भाजपा को बहुमत के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में पार्टी की नजर निर्दलीय सदस्यों पर टिकी है।

यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर फिर चला जेडीए का बुलडोजर, पिलर 84 से 109 तक हटाए जा रहे अतिक्रमण

कांग्रेस का सभी 41 जिला परिषदों पर कब्जे का लक्ष्य

दूसरी ओर कांग्रेस ने सभी 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला प्रभारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय कर उम्मीदवारों पर सहमति बनाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस ने आज से जिलों में अपने पर्यवेक्षक भेज दिए हैं। ये पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जिला प्रमुख और प्रधान पद के उम्मीदवारों पर राय बनाएंगे। निर्वाचित सदस्यों को भी एकजुट कर उनके साथ समन्वय और प्रशिक्षण की योजना है।

जूली ने भाजपा पर लगाए खरीद-फरोख्त और दबाव के आरोप

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और राजनीतिक दबाव के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रशिक्षण के नाम पर उम्मीदवारों को प्रभावित किया जा रहा है।
जूली के मुताबिक जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन आपसी सहमति से होना चाहिए। भरतपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने गृह जिले में जिला प्रमुख का पद हासिल करने को लेकर चिंतित हैं।


बेढ़म का पलटवार, कांग्रेस नेताओं पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जुल्ली और डोटासरा के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पंचायत चुनाव के नतीजों से पहले मिल रहे फीडबैक से निराश होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने पहले ही हार मान ली है।

बेढ़म ने दावा किया कि भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जनता ने कांग्रेस तथा उसके आरोपों को खारिज कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed