फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Teachers Award: Rules Revised, Another Scheme of Previous Government Scrapped

Rajasthan Teachers award: राज्य में शिक्षक सम्मान के नियम बदले, पूर्ववर्ती सरकार की एक और योजना पर चली कैंची

Fri, 15 Aug 2025 08:27 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 15 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पिछली गहलोत सरकार की एक और योजना में बदलाव कर दिया है। शिक्षक सम्मान को लेकर पिछली सरकार में 2019 में जो नियम बनाए गए थे उन्हें इस बार बदल दिया गया है। इस बदलाव के बाद सितंबर में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों की संख्या में लगभग 80 प्रतिशत की कमी होगी। 

विज्ञापन
Rajasthan Teachers Award: Rules Revised, Another Scheme of Previous Government Scrapped
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की शिक्षक सम्मान योजना पर कैंची चला दी है। पिछली सरकार ने 2019 में शिक्षकों को सम्मानित करने के जो नियम बनाए थे, उन्हें बदल दिया गया है। अब शिक्षक सम्मान के लिए मैरिट राज्य स्तर पर ही बनेगी और इसी के आधार पर शिक्षकों का चयन होगा। प्रत्येक कैटेगिरी में टॉप 22 शिक्षक ही सम्मानित होंगे, जबकि इससे पहले 33 जिलों के आधार पर 99 शिक्षक सम्मानित हो रहे थे। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर दिए जाने वाले सम्मान को खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: बाड़मेर में 17 अगस्त को पटवारी भर्ती परीक्षा, 16 केंद्रों पर 5016 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली सरकार में शिक्षक सम्मान योजना में जिला स्तर पर मैरिट तैयार होती थी। इसमें पहली से छठी, छठी से आठवीं और आठवीं से बारहवीं तक तीन श्रेणी बनाई गई थी। इनमें प्रत्येक श्रेणी में एक-एक शिक्षक का चयन हर जिले से होता था। इस तरह राज्य स्तर पर 99 शिक्षकों को सम्मानित किया जाता था, वहीं जिला स्तर पर टॉप रहने वाले शिक्षकों को प्रत्येक श्रेणी में एक-एक चयन के आधार पर सम्मानित किया जाता था। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह मैरिट के आधार पर श्रेणीवार चयन किया जाता था। पिछली बार 358 ब्लॉक में हर श्रेणी में एक शिक्षक का चयन किया गया। इसमें राज्य स्तर पर 21 हजार रुपए, जिला स्तर पर 11 हजार रुपए और ब्लॉक स्तर पर 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर कुल मिलाकर एक हजार से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया जाता था लेकिन इस बार बदले हुए नियमों से करीब 189 शिक्षकों का ही सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा। नियमों में किए गए इस बदलाव के बाद सम्मानित होने वाले शिक्षकों की संख्या में करीब 80 प्रतिशत की कमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed