फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ajitabh Sharma Interview: Investment will increase by holding summit in the first year of the government

Ajitabh Sharma Interview: राइजिंग राजस्थान सरकार की सकारात्मक पहल, पहले ही वर्ष में समिट से बढ़ेगा निवेश

Fri, 23 Aug 2024 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने "Rising Rajasthan" पहल को सरकार की सकारात्मक पहल बताया। इस समिट को सरकार के पहले ही वर्ष में आयोजित करने से निवेशकों को सरकार के वादों पर विश्वास करना आसान होगा, क्योंकि उन्हें फॉलोअप के लिए पूरे चार साल मिलेंगे।

विज्ञापन
Ajitabh Sharma Interview: Investment will increase by holding summit in the first year of the government
अजिताभ शर्मा से खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग विभाग का प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि Rising Rajasthan सरकार की सकारात्मक पहल है। किसी भी सरकार ने पहले ही वर्ष में समिट नहीं कराया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल के कारण विभाग को लगभग 4 साल से ज्यादा का समय मिलेगा फॉलोअप करने के लिए। निवेशकों को सरकार के किए गए वादों पर विश्वास करने में आसानी होगी, क्योंकि अभी पूरे 4 साल बाकी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


अजिताभ शर्मा ने बताया कि आखिरी साल में समिट होने के कारण निवेशक के मन में असमंजस की स्थित रहती थी। इस वजह से निवेश करने की संभावनएं कमजोर हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक जिला एक उत्पाद' को प्रमोट करना है
प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को भी ध्यान रखते हुए हमारी पॉलिसी 'एक जिला एक उत्पाद' को प्रमोट करना भी समिट का उद्देश्य होगा। दुनियाभर में मौजूद प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश में बुलाकर निवेश करने के लिए प्रेरित करना और उनके लिए निवेश का माहौल तैयार करना ही विभाग की पहली और एक मात्र प्राथमिकता है।

निवेश का प्रदेशवासियों को मिलेगा
शर्मा बोले कि प्रदेश में निवेश के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश वासियों को लाभ मिलेगा रोजगार मिलेगा और छोटे उद्यमियों को अपने व्यापार को बढ़ाने मे सहायता मिलेगी। शर्मा बोले कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश मे निवेश को धरातल पर उतरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed