फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB Action on RPSC Member Sangeeta Arya in Rajasthan

Rajasthan: RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर पर ACB का छापा, IAS पति निरंजन आर्य गहलोत सरकार में थे मुख्य सचिव

Tue, 12 Mar 2024 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 06:53 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है। मंगलवार शाम संगीता के घर पर करीब चार एसीबी की टीम ने दबिश दी।

विज्ञापन
ACB Action on RPSC Member Sangeeta Arya in Rajasthan
संगीता आर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है।राजधानी जयपुर से अजमेर पहुंची एसीबी की टीम संगीता आर्य के घर पर तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि जयपुर से पहुंची टीम अजमेर के टोडर मल स्थित संगीता आर्य के सरकारी बंगले पर मंगलवार शाम करीब चार बजे से तलाशी अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ या फिर कार्रवाई के लिए एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम संगीता आर्य के आवास पर पहुंची है।
विज्ञापन


ACB ने संगीता आर्य से दो घंटे तक की पूछताछ
टीम द्वारा करीब दो घंटे से संगीता आर्य से बंद कमरे में विभिन्न पत्रावलियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के पति निरंजन आर्य आईएएस अधिकारी हैं। वो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के दौरान मुख्य सचिव के पद पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद संगीता आर्य सोजत से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुए मैदान में दम ठोक सकती हैं। राजनीतिक मायनों में यह स्पष्ट है कि कांग्रेसी मानसिकता वाले अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, एसीबी के अधिकारियों ने कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। उनके बयान से स्पष्ट होगा कि आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed