फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   200 posts will be created in 20 state Shastri Sanskrit colleges in the state

Jaipur: प्रदेश में 20 राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेजों में 200 पोस्ट होंगी क्रिएट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Sun, 16 Jul 2023 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद अब 20 महाविद्यालयों के लिए कुल 200 पद सृजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
200 posts will be created in 20 state Shastri Sanskrit colleges in the state
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 20 नये राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय खोलने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 संस्कृत कॉलेज संचालन के लिए 200 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रत्येक राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के लिए प्राचार्य शास्त्री का एक पद, सहायक आचार्य के पांच पद, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक, कनिष्ठ सहायक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक-एक पद (कुल 10 पद) सृजित किया जाएगा। इस प्रकार 20 महाविद्यालयों के लिए कुल 200 पद सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


इन महाविद्यालयों में स्वीकृत पद
जिला     विधानसभा       महाविद्यालय का नाम

  • बूंदी     बूंदी                      राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, बूंदी
  • बारां    बारां-अटरू             राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, बारां
  • करौली    करौली                राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, करौली
  • जालोर    सांचौर                 राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, सिवाडा चौहान
  • जैसलमेर    जैसलमेर           राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, जैसलमेर
  • बाड़मेर    बाड़मेर                राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, बाड़मेर
  • श्रीगंगानगर    श्रीगंगानगर      राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, श्रीगंगानगर
  • झालावाड़     खानपुर            राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, रटलाई
  • हनुमानगढ़     सागरिया         राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, साबूवाना (टिब्बी)
  • नागौर    नागौर                    राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, मारवाड (मूण्डवा)
  • भीलवाड़ा     सहाड़ा              राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, हमीरगढ़
  • जयपुर    दूदू                       राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, नारेडा
  • पाली    मारवाड़ जंक्शन         राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, जोजावर
  • चित्तौड़गढ़    निम्बाहेड़ा          राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, कारूंडा
  • भीलवाड़ा    माण्डल              राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, माण्डल
  • हनुमानगढ़    नोहर                राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, रायसिंहपुरा
  • नागौर    डीडवाना                  राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, डीडवाना
  • टोंक     निवाई पीपलू              राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, गलोद
  • सिरोही    सिरोही                    राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, सिरोही
  • प्रतापगढ़    प्रतापगढ़               राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed