फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: 100 free e-rickshaws to operate in Parkota during Diwali to ease traffic movement

Jaipur News: दीपावली पर परकोटे में चलेंगे 100 नि:शुल्क ई-रिक्शे, आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लिया ये निर्णय

Thu, 16 Oct 2025 04:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 04:03 PM IST
सार

त्योहारों पर बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए जयपुर पुलिस और व्यापार मंडलों ने परकोटे में आवाजाही के लिए 100 फ्री ई रिक्शों की व्यवस्था की है।
 

विज्ञापन
Jaipur News: 100 free e-rickshaws to operate in Parkota during Diwali to ease traffic movement
पुलिस आयुक्तालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर्व पर परकोटे में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारु बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस और व्यापार मंडलों ने एक विशेष पहल की है। 18 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 से रात 11 बजे तक 100 फ्री ई रिक्शा परकोटे के मुख्य मार्गों पर संचालित किए जाएंगे। इन रिक्शों में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय में बुधवार को शहर के विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के दौरान परकोटे में बढ़ने वाली भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापार मंडलों ने बताया कि दीपावली पर बड़ी संख्या में खरीदार परकोटे के बाजारों में पहुंचते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में प्रोस्टेट का इलाज अब बिना सर्जरी, शुरू हुई रेज़्युम थेरेपी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या के समाधान के लिए जयपुर व्यापार महासंघ और स्थानीय व्यापार मंडलों ने संयुक्त रूप से पहल की है। उन्होंने आमजन की सुविधा हेतु परकोटे में 100 फ्री ई रिक्शा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। ये ई-रिक्शा सीमित मार्गों पर चलेंगे और इस अवधि में अन्य निजी ई-रिक्शाओं का प्रवेश इन क्षेत्रों में प्रतिबंधित रहेगा।

इसके लिए पहला रूट अजमेरी गेट - छोटी चौपड़ - त्रिपोलिया - चौड़ा रास्ता - न्यू गेट - नेहरू बाजार रहेगा जबकि दूसरे रूट सांगानेरी गेट - जौहरी बाजार - बड़ी चौपड़ - त्रिपोलिया - चौड़ा रास्ता - न्यू गेट - बापू बाजार पर ये ई रिक्शा संचालित किए जाएंगे।


पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह व्यवस्था न केवल यातायात के दबाव को कम करेगी बल्कि ईको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट को भी प्रोत्साहन देगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन एवं यातायात) योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरा सहित व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।

जयपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे परकोटे क्षेत्र में निजी वाहनों की बजाय ई-रिक्शा सेवा का उपयोग करें और दीपावली पर्व को सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से मनाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed