फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Road Accident tanker hit bike couple died in accident

Jaipur Road Accident: टैंकर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, काम पर जा रहे थे दोनों 

Thu, 12 May 2022 04:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 12 May 2022 04:14 PM IST
सार

जयपुर में एक टैंकर ने काम पर जा रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
Jaipur Road Accident tanker hit bike couple died in accident
जयपुर में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में गुरुवार को हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थानाधिकारी बृजमोहन काव्या ने बताया कि बाइक सवार दंपती सीतापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोना बाइक से सुबह काम पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे पानी से भरे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलता हुआ चला गया। मृतकों के शव के टुकड़े कई मीटर तक सड़क पर चिपक गए, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इकट्ठा किया। हादसे के बाद फरार हुए चालक को पुलिस ने उसके ट्रैक्टर नंबरों के आधार पर आगे दबोच लिया। हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम लग गया।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त बूंदी निवासी 25 वर्षीय आसाराम और 24 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। अभी कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी और दोनों मालपुरा गेट थाना इलाके में किराए से कमरा लेकर रह रहे थे। वहीं हादसे में बाइक भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दे गई है। उनके आने पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed