फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Police will be active in one minute in trouble

एक मिनट के भीतर एक्टिव होगा पुलिस का अभय तंत्र

Thu, 16 Mar 2017 09:14 PM IST
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Police will be active in one minute in trouble
हाईटेक पुलिस कंट्रोल रुम - फोटो : Vishnu Sharma
यदि आप मुसीबत में हैं और तत्काल 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना देते है, तो महज एक मिनट के भीतर ही जयपुर पुलिस का अभय तंत्र आपकी मदद में जुट जाएगा और तत्काल आपको सहायता प्रदान करेगा। गर्वनमेंट हॉस्टल स्थित पुलिस कमिश्नरेट के आॅफिस की पहली मंजिल पर इस उच्च तकनीकी युक्त कंट्रोल रुम का नाम रखा गया है... अभय कमांड सेंटर। इसकी प्रभारी एडिशनल एसपी कमल शेखावत हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए शहर के प्रमुख जगहों पर 464 हाईविजन युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कमांड सेंटर में बना रखे वीडियो सर्विलांस रुम में तीन अलग—अलग शिफ्टों में 24—24 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जो वहां लगी वीडियो वॉल पर कैमरों के जरिए चप्पे चप्पे पर निगाह रखेंगे। इसके अलावा 16 पुलिस कांस्टेबल ऐसे है, जो 100 नंबर पर आए कॉल को रिसीव करेंगे।
विज्ञापन


ज्योंही मुसीबत में कोई व्यक्ति अभय कमांड सेंटर में 100 नंबर फोन करेगा। तब वह कॉल रिसीव होगा। उसकी शिकायत वॉल स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। इसके बाद कॉल रिसीव करने वाला उसे थाने की चेतक को डिस्पेच करेगा। जीपीएस और इंटीग्रेटेड सिस्टम के जरिए पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटनास्थल  की जानकारी मिल जाएगी। वह तत्काल मौके पर पहुंच कर फरियादी को सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed