{"_id":"58cab00b4f1c1b543232a4f3","slug":"jaipur-police-will-be-active-in-one-minute-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट के भीतर एक्टिव होगा पुलिस का अभय तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिनट के भीतर एक्टिव होगा पुलिस का अभय तंत्र
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
हाईटेक पुलिस कंट्रोल रुम
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप मुसीबत में हैं और तत्काल 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना देते है, तो महज एक मिनट के भीतर ही जयपुर पुलिस का अभय तंत्र आपकी मदद में जुट जाएगा और तत्काल आपको सहायता प्रदान करेगा। गर्वनमेंट हॉस्टल स्थित पुलिस कमिश्नरेट के आॅफिस की पहली मंजिल पर इस उच्च तकनीकी युक्त कंट्रोल रुम का नाम रखा गया है... अभय कमांड सेंटर। इसकी प्रभारी एडिशनल एसपी कमल शेखावत हैं।
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए शहर के प्रमुख जगहों पर 464 हाईविजन युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कमांड सेंटर में बना रखे वीडियो सर्विलांस रुम में तीन अलग—अलग शिफ्टों में 24—24 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जो वहां लगी वीडियो वॉल पर कैमरों के जरिए चप्पे चप्पे पर निगाह रखेंगे। इसके अलावा 16 पुलिस कांस्टेबल ऐसे है, जो 100 नंबर पर आए कॉल को रिसीव करेंगे।
ज्योंही मुसीबत में कोई व्यक्ति अभय कमांड सेंटर में 100 नंबर फोन करेगा। तब वह कॉल रिसीव होगा। उसकी शिकायत वॉल स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। इसके बाद कॉल रिसीव करने वाला उसे थाने की चेतक को डिस्पेच करेगा। जीपीएस और इंटीग्रेटेड सिस्टम के जरिए पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटनास्थल की जानकारी मिल जाएगी। वह तत्काल मौके पर पहुंच कर फरियादी को सहायता प्रदान करेगी।