फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur police says in court monkey stole evidence of murder

Rajasthan: अदालत ने पुलिस से हत्या के सबूत पेश करने को कहा तो बोली- बैग तो बंदर चुरा ले गया  

Wed, 04 May 2022 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 May 2022 08:28 PM IST
सार

जयपुर में 2016 में हुई हत्या के एक मामले में अदालत ने सबूत पेश करने को कहा तो पुलिस का जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस बैग में सबूत रखे थे उसे बंदर चुरा ले गया है।

विज्ञापन
Jaipur police says in court monkey stole evidence of murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर, हत्या के सारे सबूत बंदर चुरा ले गया, अरे आप चौंकिए मत... यह बात बिल्कुल सही है। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने यह दलील अदालत में दी है। दरअसल, हाल ही में अदालत में एक हत्या के मामले की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान सबूत पेश करने का समय आया तो पुलिस ने कहा कि हत्या के सारे सबूत तो बंदर चुरा ले गया है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।  

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला जयपुर का है। 2016 में चांदवाजी पुलिस इलाके के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा नाम के युवक की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने मामले की सही जांच के लिए जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ दिन बाद पुलिस ने चांदवाजी निवासी मोहनलाल कंदेरा और राहुल कंदेरा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी पर जाते समय पुलिस एक बैग में रखकर केस से जुड़े सभी सबूत रखकर ले जाती थी। इसमें हत्या में शामिल चाकू के साथ कई अन्य अहम सबूत शामिल थे। कुछ दिन पहले अदालत ने मामले से जुड़े सूबत कोर्ट में पेश करने को कहा तो पुलिस का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। पुलिस ने अदालत को बताया कि जिस बैग में हत्या से जुड़े सबूत रखे थे उसे बंद चुरा ले गया है। यह बात पुलिस ने अदालत को लिखकर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed