{"_id":"58d7d70c4f1c1b110b1a11d6","slug":"jaipur-police-arrest-to-accused-in-rape-case-with-minor-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वह बच्ची को कंबल में लपेटकर ले गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह बच्ची को कंबल में लपेटकर ले गया...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
accused in rape case
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामनिवास बाग में सात साल की एक बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटे बाद ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। शनिवार को वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। लेकिन देर शाम तक पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आरोपी जल्लालूद्दीन उर्फ जलाल है। वह बासबदनपुरा, इमामखाना गलतागेट का रहने वाला है। उसके खिलाफ दो हत्याओं, वाहन चोरी व आर्मस एक्ट के मुकदमे रामगंज, कोतवाली व सांगानेर में दर्ज हुये है। वह पांच साल से ज्यादा जेल काट चुका है।

नशे में धुत आरोपी जलाल की नीयत बिगड़ गई।
rape case
- फोटो : Demo pic
डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में एसीपी गांधीनगर राजपाल गोदारा व सर्किल के तीनों थानाप्रभारी व स्पेशल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आसपास के लोगों व मुखबीर की सूचना में आरोपी जलाल का नाम सामने आया। तब पुलिस ने उसे तलाश कर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी जलाल ने बताया कि वह तन्दूर पर काम करता है और रात को भैरू मंदिर के पास फुटपाथ पर सो जाता है। 24 मार्च की देर रात को जलाल शराब पीकर सो गया। वहीं, नजदीक फुटपाथ पर पीड़िता बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। तब नशे में धुत आरोपी जलाल की नीयत बिगड़ गई।
वह बच्ची को कंबल में लपेटकर ले गया और रामनिवास बाग में सूनसान जगह पर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे बांगड़ अस्पताल की तरफ छोड़कर चला गया। उधर, बच्ची की मां भी शराब पीने की वजह से गहरी नींद में थी। इससे उसकी आंख नहीं खुली। इससे उसे अगले दिन पता चला।