फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Poet-satirist Farooq Afridi received Sudarsh Award-2022 for literary service

Jaipur: कवि-व्यंग्यकार फारुक आफरीदी को साहित्य सेवा के लिए मिला सुदर्श अवॉर्ड-2022

Thu, 09 Jun 2022 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 08:38 PM IST
सार

जयपुर में हजरत ख्वाजा सूफी अब्दुल रज्जाक शाह के 10वें उर्स के अवसर पर फारुक आफरीदी को सुदर्श साहित्य अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
Jaipur: Poet-satirist Farooq Afridi received Sudarsh Award-2022 for literary service
फारुक आफरीदी को सुदर्श साहित्य अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार और मुख्यमंत्री के ओएसडी फारुक आफरीदी को सुदर्श साहित्य अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। हजरत ख्वाजा सूफी अब्दुल रज्जाक शाह के 10वें उर्स के अवसर पर भव्य समारोह में रज्जाक पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट, जूनिया शरीफ, तहसील केकड़ी (अजमेर) की ओर से सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती और दौसा की सांसद जसकौर मीना के सान्निध्य में हजरत सूफी डॉ. अब्दुल लतीफ शाह ने अवॉर्ड प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी राव आनंदसिंह और सूफी डॉ. अब्दुल हमीद ने आफरीदी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि आफरीदी का कविता संग्रह ‘शब्द कभी बांझ नहीं होते‘, दो व्यंग्य संग्रह ‘मीनमेख‘ और ‘धन्य है आम आदमी‘ तथा ‘सूचना का अधिकार‘ आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं।
विज्ञापन


फारुक आफरीदी ने कहा कि देश में अमन और शांति के लिए सूफीवाद ही एक मात्र माध्यम है, जो हमें जाति, धर्म, समाज, वर्ग से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव की महान परम्परा को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उर्स में देश के कोने-कोने से आए 10 हजार से अधिक जायरीन सम्मिलित हुए। इस मौके पर शांति एवं सद्भाव, शिक्षा, समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण, खेल, विज्ञान, चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान करने वाले दस महानुभावों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed