फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur pipeline leak did not improve after three days Rajasthan News

Rajasthan: जयपुर पाइप लाइन का रिसाव तीन दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब शटडाउन लेकर होगा मरम्मत का काम

Tue, 17 Jan 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 Jan 2023 06:29 PM IST
सार

बीसलपुर पेयजल आपूर्ति परियोजना जयपुर के अधिशासी अभियंता हरलाल सिंह ने बताया कि जयपुर जा रही पाइपलाइन में रिसाव 3 दिन में ठीक नहीं हो पाया है। अब अगले सप्ताह में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके कारण जयपुर जाने वाली पेयजल आपूर्ति कुछ समय तक बंद रहेगी।
 

विज्ञापन
Jaipur pipeline leak did not improve after three days Rajasthan News
तीन दिन मरम्मत के बाद भी ठीक नहीं हो सका लीकेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर महानगर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से जा रही जयपुर पाइप लाइन में रिसाव अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। पाइप लाइन में बीते 3 दिनों से लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं, रिसाव को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है, लेकिन 3 दिनों की मशक्कत के बाद विभाग ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि जयपुर जाने वाली पाइपलाइन को शटडाउन लेकर ही मरम्मत कार्य किया जा सकता।

विज्ञापन


जयपुर शहर को जलापूर्ति करने के लिए सूरजपुरा प्लांट से बालावाला (जयपुर) तक भूमिगत पाइप लाइन है। बुधवार देर शाम सुरजपुरा प्लांट से करीब 1 किलोमीटर दूर पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर संबंधित ठेकेदार कंपनी बीसलपुर परियोजना अधिकारी मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर मशीनों की मदद से पाइपलाइन लीकेज को ठीक करने का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


जयपुर जाने वाली पेयजल आपूर्ति को रोकना पड़ेगा
बीसलपुर पेयजल आपूर्ति परियोजना जयपुर के अधिशासी अभियंता हरलाल सिंह ने बताया कि जयपुर जा रही पाइपलाइन में रिसाव को रोकने के लिए गत 3 दिनों से विभागीय टीम जुटी हुई है। विभाग का प्रयास था कि बिना शटडाउन के रिसाव को ठीक किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब अगले सप्ताह में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके कारण जयपुर जाने वाली पेयजल आपूर्ति कुछ समय तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यर्थ पानी को नाली में डाइवर्ट किया
3 दिनों से पाइपलाइन में रिसाव के कारण काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इसके कारण मरम्मत कार्य में भी दिक्कतें हुई। बाद में रिसाव के पानी के प्रवाह को समीप की एक नाली में डायवर्ट कर दिया गया। जिसके कारण अब नाली में पशुओं के लिए पेयजल एकत्रित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed