{"_id":"0319483e-5fce-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"jaipur-pakistani-artists-stopped-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पाकिस्तानी कलाकारों का नाटक रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: पाकिस्तानी कलाकारों का नाटक रोका
जयपुर/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों को वापस भेजने के बाद अब भारत रंग महोत्सव में भाग लेने आए पाकिस्तानी कलाकारों को भी वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को इस महोत्सव में पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक का मंचन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी कलाकार बुधवार शाम को रविंद्र रंगमंच पर 'कौन है यह गुस्ताख' नाटक का मंचन करने वाले थे, जिसे व्यापक विचार विमर्श के बाद सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया। महोत्सव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के कृत्य के विरोध में स्थानीय संगठनों ने इस नाटक का विरोध किया था।
विज्ञापन
एलओसी पर गत 8 जनवरी को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई खटास के बीच पाकिस्तान से जयपुर आए कलाकारों को वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन