फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News Girl Crushed To Death by Friend Car Arrested By Police Know Full News In Hindi

Jaipur News: युवती को कार से रौंदने वाला गिरफ्तार, गैंगस्टर से कनेक्शन की आशंका, बेहरमी से क्यों की हत्या?

Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में कार से कुचलकर युवती की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला...? 

विज्ञापन
Jaipur News Girl Crushed To Death by Friend Car Arrested By Police Know Full News In Hindi
पुलिस ने आरोपीे मंगेश को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह युवती को कार से कुचलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के करीब 30 घंटे बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तार को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आइए, जानते हैं क्या मामला और आरोपी ने युवती की बेहरमी से हत्या क्यों की? 

विज्ञापन


सबसे पहले जानिए क्या है मामला? 
दरअसल, सोमवार रात को झुंझुनू का रहने वाला राजकुमार जाट (35), मध्यप्रदेश नीमच की रहने वाली उमा सुथार (25), जयपुर निवासी मंगेश अरोड़ा (35) और श्रेया भारद्वाज (30) एक निजी होटल में पार्टी करने के लिए आए थे। पूरी रात पार्टी करने के बाद सुबह करीब पांच बजे सभी होटल से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने झगड़ा हो गया। इसके बाद मंगेश और श्रेया गाड़ी में बैठ गए, लेकिन राजकुमार और उमा पैटल जाने लगे। इस दौरान मंगेश ने दोनों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में उमा की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन

क्यों हुआ था विवाद?
पुलिस ने बताया कि घायल राजकुमार का कहना है कि नशे में मंगेश ने उमा पर भद्दे कमेंट किए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई, इसके बाद बाद मंगेश उमा के साथ अभद्रता करने लगा तो राजकुमार ने उसे रोका। मंगलवार सुबह मंगेश ने उमा के साथ फिर अभद्रता करने लगा, जिस कैब से हम जाने वाले थे, उसका शीश भी उसने बेसबॉल से तोड़ दिया। इसी बीच वह अपनी एसयूवी कार में बैठा और तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चढ़ा दी। कार के नीचे आने से उमा की मौत हो गई, जबकि राजकुमार घायल हो गया। घायल राजकुमार जाट की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 

आरोपी मंगेश का गैंगस्टर से कनेक्शन होने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमा की हत्या के आरोपी मंगेश अरोड़ा के गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से भी संबंध होने की जानकारी सामने आई है। दिसंबर 2022 में जी-क्लब पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मंगेश से पूछताछ की थी। इस घटना का मास्टरमाइंड गैंगस्टर रितिक बॉक्सर था। ऐसे में दोनों के बीच संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन

कौन है आरोपी मंगेश और मृतका से क्या है कनेक्शन?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मंगेश अरोड़ा मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। वह जयपुर के मानसरोवर इलाके में कपड़े का शोरूम चलाता है। मृतका उमा के दोस्त राजकुमार और मंगेश की मुलाकात बार में हुई थी, जहां का मैनेजमेंट राजकुमार ही संभालता है। सोमवार को रात को होटल पहुंचने से पहले मंगेश, श्रेया, राजकुमार और उमा किसी क्लब में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करके आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed