फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Murlipura Spa Centers Police Raid 13 Women Four Men Detained License Verification CCTV Investigation

राजस्थान: जयपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 युवतियों सहित 17 लोग हिरासत में

Sat, 10 Oct 2026 06:25 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 10 Oct 2026 06:25 PM IST
सार

जयपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को हिरासत में लिया है। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में 13 युवतियां और चार युवक शामिल हैं। पुलिस अब संबंधित सेंटरों के लाइसेंस, दस्तावेजों और पुलिस सत्यापन रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के आधार पर संचालकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jaipur Murlipura Spa Centers Police Raid 13 Women Four Men Detained License Verification CCTV Investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध और बिना गाइडलाइन के चल रहे कई प्रमुख स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर 13 युवतियों और चार युवकों सहित कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया। वेस्ट जिला पुलिस टीम ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशों पर यह बड़ी कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में चली इस मुहिम के बाद इलाके के स्पा सेंटरों और व्यावसायिक परिसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को स्थानीय निवासियों से लगातार स्पा सेंटरों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाने की शिकायतें मिल रही थीं।  साथ ही, पुलिस को गुप्त सूचनाएं भी प्राप्त हुई थीं, जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन ने इस पूरी कार्रवाई की रणनीति तैयार की थी। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने राजधानी के पश्चिमी इलाके में व्यावसायिक परिसरों में चल रहे अनधिकृत स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के पालन में एसीपी झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज की अगुवाई में मुरलीपुरा थाना पुलिस और विशेष टीमों ने मुरलीपुरा के मुख्य बाजारों और कमर्शियल इमारतों में स्थित स्पा सेंटरों को अचानक घेर लिया।
विज्ञापन


मौके से मिले संदिग्ध दस्तावेज और अनियमितताएं
पुलिस की छापेमारी इतनी त्वरित थी कि स्पा सेंटरों के संचालकों और कर्मचारियों को भागने या संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला। पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के अंदर पहुंचकर वहां रखे एंट्री रजिस्टरों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई स्पा सेंटर बिना वैध लाइसेंस, बिना पुलिस सत्यापन और तय गाइडलाइन्स का उल्लंघन करके चलाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के संचालकों, प्रबंधकों और कुछ ग्राहकों समेत चार युवकों और 13 युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस अब पकड़े गए युवकों और युवतियों के पहचान पत्रों तथा पुलिस सत्यापन रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क का खुलासा और कानूनी कदम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार या देह व्यापार जैसी संदिग्ध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिरासत में लिए गए सभी 17 संदिग्धों से पुलिस थाने में गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे इन सेंटरों के पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जयपुर पुलिस प्रशासन के अनुसार स्पा सेंटरों के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन, पारदर्शी व्यवस्था होना और एंट्री रजिस्टर का सही रख-रखाव अनिवार्य किया गया है।


मकान मालिकों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई
मुरलीपुरा मामले में पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पकड़े गए स्पा सेंटरों के पास वैध लाइसेंस थे या नहीं। यदि जांच में नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित स्पा सेंटरों को सील करने के साथ-साथ उनके मकान मालिकों और संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed