2600 रुपये के विवाद में की दोस्त की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जुलाई को हुई एक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि हत्या के पीछे महज 2600 रुपये का विवाद था।
मामला राजस्थान के जयपुर का है। डीसीपी वेस्ट कैलाश चंद विश्नोई ने बताया कि मृतक और कातिल दोनों बिहार के ही रहने वाले हैं और काफी गहरे मित्र थे।
मनोज और संतोष जयपुर में भी एक ही साथ रहते थे। संतोष ने मनोज को 2600 रुपये दिए और कहा कि वे इसे उसके पिता के अकाऊंट में डलवा दे लेकिन मनोज ने वो पैसे खर्च कर दिए।
चाकू से की हत्या
संतोष ने कई बार तकादा किया, पैसे वापस मांगे लेकिन मनोज ने पैसे वापस नहीं किए। विवाद बढ़ा तो दोनों अलग रहने लगे लेकिन उनके बीच जो दरार पैदा हुई उसने संतोष को कातिल बना दिया।
रविवार को पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया। 12 जुलाई की शाम संतोष ने मनोज को निवारु रोड़ के आर्मी एरिया में बुलाया और चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी।