फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Man Allegedly Hit on Head with Cooker and Hanged, Wife, Daughter and Brother-in-Law Booked for Murder

जयपुर: कुकर से सिर पर वार कर फंदे से लटकाया शव, कोर्ट के आदेश पर पत्नी, बेटी और साले पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 04:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Jaipur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Jaipur Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 04:13 PM IST
सार

तीन महीने पहले शिवदासपुरा में हुई कालू स्वामी की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक की बहन की शिकायत पर अदालत ने पुलिस को हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मामले में मृतक की पत्नी, बेटी और साले को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur: Man Allegedly Hit on Head with Cooker and Hanged, Wife, Daughter and Brother-in-Law Booked for Murder
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और साले के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी और बेटी ने उसके भाई के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

विज्ञापन


अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
शिवदासपुरा थाना प्रभारी राजेश गौतम के अनुसार बीलवा निवासी कालू स्वामी (38) की करीब तीन महीने पहले मौत हुई थी। अब मृतक की बहन ममता शर्मा (40) ने अदालत के माध्यम से शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कालू की पत्नी अनिता (37), बेटी चंचल (18) और साले गजानंद (35) को नामजद किया गया है। शिकायत के अनुसार कालू अपनी बेटी के आचरण और व्यवहार को लेकर उसे अक्सर टोकता था। इसे लेकर घर में कई बार विवाद और तनाव की स्थिति बनती थी।
विज्ञापन


सिर पर हमला करने का आरोप
एफआईआर के अनुसार 12 जून को बेटी की बात को लेकर कालू और उसकी पत्नी अनिता के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान कालू के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला किया गया। इससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद कालू ने मदद के लिए अपने मकान मालिक गोविंद को फोन किया। रात करीब 9 बजे उसका भाई संजय भी मौके पर पहुंचा। उस समय कालू सिर पर तौलिया रखे हुए लहूलुहान हालत में मिला। मकान मालिक और भाई ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: चुनाव आयोग पर डोटासरा का हमला, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग; 28 सितंबर को जयपुर में प्रदर्शन

फंदे से लटका मिला था शव
शिकायत के मुताबिक उसी रात करीब 11 बजे कालू के साले गजानंद ने उसके भाई को फोन कर बताया कि कालू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही भाई मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उस समय आरोपी घर के बाहर बैठे थे। भाई ने पहली मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा धक्का दिया तो वह आसानी से खुल गया। अंदर कालू का शव चादर के फंदे से लटका मिला। शिकायत में कहा गया है कि उसके पैर जमीन को छू रहे थे और कपड़ा गले के बजाय मुंह पर बंधा हुआ था। मृतक के गले पर फांसी का निशान नहीं होने का भी दावा किया गया है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


साक्ष्य मिटाने का आरोप
मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कालू के मोबाइल फोन और फेसबुक पर अपलोड की गई लहूलुहान तस्वीरें हटा दी गईं। इसके अलावा कमरे का फर्श धोकर खून साफ करने और खून से सने कपड़े जलाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस पहले इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कर रही थी। अब अदालत के निर्देश पर हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और पोस्टमार्टम सहित उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed