फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur loot bride marriage fraud 10 lakh jewellery karadhani police case

राजस्थान: 10 लाख लेकर कराई शादी, 10 दिन बाद गहने समेट कर दुल्हन फरार, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 04:31 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2026 04:31 PM IST
सार

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में शादी के महज 10 दिन बाद नववधू के लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिचौलियों ने शादी कराने के नाम पर 10.18 लाख रुपये लिए थे। दुल्हन के गायब होने के बाद बिचौलियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
jaipur loot bride marriage fraud 10 lakh jewellery karadhani police case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करधनी थाना क्षेत्र में शादी के केवल 10 दिन बाद ही एक नववधू घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बिचौलियों ने शादी कराने के नाम पर उनसे कुल 10,18,000 रुपये वसूले थे। अब दुल्हन के गायब होने और रुपयों की मांग करने पर आरोपी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिचौलियों के जरिये तय हुआ था रिश्ता
करधनी क्षेत्र के निवासी अपने भाई के विवाह के लिए लंबे समय से युवती की तलाश कर रहे थे। काफी कोशिशों के बाद भी जब कोई उपयुक्त रिश्ता नहीं मिल पाया, तो एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात शादी कराने वाले बिचौलियों से हुई। आरोपियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे उनके भाई का विवाह करा देंगे, किंतु इसके बदले में उन्होंने भारी धनराशि देने की शर्त रखी। जनवरी 2026 में आरोपियों ने पीड़ित परिवार को एक युवती दिखाई। युवती पसंद आने पर दोनों पक्षों के बीच शादी की बात तय हो गई।
विज्ञापन


लाखों रुपये की वसूली और विवाह
रिश्ता पक्का होते ही बिचौलियों ने विवाह के एवज में कुल 10,18,000 रुपये वसूल लिए। इनमें से 3,18,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए गए, जबकि 7,00,000 रुपये नकद लिए गए। पूरी रकम मिलने के उपरांत विवाह की तिथि निर्धारित की गई और फरवरी 2026 में करधनी इलाके के एक मैरिज गार्डन में विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई और लगभग 10 दिन तक परिवार के सदस्यों के साथ ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने लेकर फरार और दी धमकियां
ससुराल में 10 दिन रहने के उपरांत दुल्हन अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराकर अचानक फरार हो गई। काफी तलाश करने के पश्चात भी जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ित परिवार ने शादी करवाने वाले बिचौलियों से संपर्क किया। आरोप है कि बिचौलियों ने मदद करने के बजाय पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज की और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां दीं।


अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
आरोपियों के रवैये और धमकी से तंग आकर पीड़ित दूल्हे के भाई ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश मिलने के पश्चात गुरुवार को करधनी पुलिस स्टेशन में इस गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच अधिकारी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed