फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Polls: Election Schedule to Be Announced Tomorrow, Voting May Be Held in Four Phases

राजस्थान में पंचायत चुनाव का एलान कल: चार चरण में मतदान, छह तक जारी हो सकती है अधिसूचना

Fri, 02 Oct 2026 03:33 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 02 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का एलान तीन अक्टूबर को होगा। चार चरणों में मतदान संभव है। 1.69 लाख से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls: Election Schedule to Be Announced Tomorrow, Voting May Be Held in Four Phases
राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार, 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

विज्ञापन

चुनाव चार चरणों में कराए जाने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया को 9 नवंबर तक पूरा करने की तैयारी है। संभावना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद जिला कलेक्टर 5 या 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो सकते हैं। इसके एक सप्ताह के भीतर ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। पहले सितंबर में यह प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन इसमें देरी होने के कारण अधिसूचना और नामांकन के बीच का समय कम रखा जा सकता है। 
विज्ञापन

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के साथ आचार संहिता
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। करीब दो महीने तक इसके प्रभावी रहने की संभावना है। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों के तबादलों समेत कई प्रशासनिक फैसलों पर भी रोक रहेगी।


यह भी पढें- राजस्थान: डोटासरा से टकराव के बाद विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा...क्या बीजेपी का थामेंगे दामन

1.69 लाख से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे
पंचायतीराज चुनाव में करीब 1.69 लाख जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इनमें 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं। इनके जरिए प्रदेश में 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों के प्रधान चुने जाएंगे।


इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और करीब 1.30 लाख वार्ड पंचों का चुनाव होगा।

20 जिलों में महिला जिला प्रमुख
प्रदेश के 41 जिला प्रमुखों में से 20 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बीकानेर संभाग के सभी जिलों में जिला प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
वहीं, 457 पंचायत समितियों में से 221 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर और जोधपुर में 11-11 पंचायत समितियों की प्रधान महिलाएं होंगी। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में प्रधान पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।

7200 महिला सरपंच, 65 हजार महिला पंच
14,403 ग्राम पंचायतों में करीब 7,200 महिला सरपंच चुनी जाएंगी। वार्ड पंचों के करीब 1,30,584 पदों में से लगभग 65 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
सरपंच पदों में 3,058 एसटी, 2,493 एससी और 1,961 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वार्ड पंचों के करीब 1.30 लाख पदों में 21,962 एससी, 19,117 एसटी और करीब 15 हजार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में सरपंच के सभी 1,253 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed