{"_id":"589335844f1c1b4a40e811f9","slug":"jaipur-income-tax-raids-on-allen-group-of-40-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन समूह के 40 ठिकानों पर आयकर का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलन समूह के 40 ठिकानों पर आयकर का छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला,जयपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
आयकर विभाग ने एलन कोचिंग समूह के देशभर में स्थित 40 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को एक साथ छापे मारे हैं। इसमें समूह के निदेशक नवीन माहेश्वरी के कोटा स्थित घर, जयपुर में स्थित तीन संस्थान सहित राजस्थान के 27 ठिकाने शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान समूह के मालिक के घर न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को अंदर से बाहर। समूह के कोटा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर सहित देशभर के अन्य शहर लखनऊ, चंडीगढ़, पूना और पटना में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, समूह के संस्थानों के खिलाफ छापे की कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है। जिसमें खातों, कागजातों एवं अन्य पूंजियों की जांच की जाएगी। घर सहित संस्थानों में छापे के दौरान पुलिस भी तैनात रही। माना जा रहा है कि इस बड़ी कार्रवाई में 250 से अधिक स्थानीय पुलिसकर्मियों की सहायता ली गई है। जानकारी के अनुसार कोचिंग क्लासेज को यथावत संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोटा में एलन कोचिंग संस्थान की शुरुआत सूरत रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई करने वाले निदेशक नवीन माहेश्वरी ने की थी। नब्बे के दशक में एलन में इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती थी, इसके बाद मेडिकल सहित अन्य की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाने लगी।
विज्ञापन
कोटा को कोचिंग हब कहलाने में एलन का खासा योगदान रहा। नवीन महेश्वरी सहित अब चारों भाई इस संस्थान का संचालन कर रहे हैं। कोटा में एक छोटे से कोचिंग सेंटर से शुरू होकर एलन अब हजारों करोड़ों के टर्नओवर का बड़ा संस्थान बन चुका है।