{"_id":"6ab6b3312c686269230b6dd5","slug":"jaipur-free-entry-to-rajasthan-s-monuments-and-museums-on-world-tourism-day-september-27-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान में पर्यटकों को खास सौगात, 27 सितंबर को स्मारकों-म्यूजियम में फ्री एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान में पर्यटकों को खास सौगात, 27 सितंबर को स्मारकों-म्यूजियम में फ्री एंट्री
Fri, 25 Sep 2026 11:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:15 PM IST
सार
27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश के संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर समेत प्रमुख स्थलों पर विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितंबर को राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी संग्रहालयों और स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश देगा। इस दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
आमेर महल और जंतर-मंतर पर होंगे खास कार्यक्रम
जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों आमेर महल और जंतर-मंतर पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति को करीब से जानने का यह अवसर पर्यटकों के लिए खास रहेगा। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर होने वाली गतिविधियों के जरिए राज्य की विरासत को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जोधपुर: दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता, जानें 5 दशक लंबा सियासी सफर
पर्यटकों के स्वागत की भी तैयारी
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों के स्वागत और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। 27 सितंबर को नि:शुल्क प्रवेश के साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन पर्यटकों के राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का मौका देगा।