{"_id":"40d862b0-5fef-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"jaipur-congress-meet-first-day-reach-big-faces","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस चिंतन शिविर: पहले दिन ही पहुंचेंगे बड़े चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस चिंतन शिविर: पहले दिन ही पहुंचेंगे बड़े चेहरे
जयपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के चिंतन शिविर में शामिल के लिए नेताओं के जयपुर पहुंचने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी देर शाम यहां पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि बड़े मंत्री व नेता शिविर की शुरुआत वाले दिन 18 जनवरी को ही जयपुर पहुंचेंगे। सोनिया व राहुल गांधी के ठहरने पर सुरक्षा कारणों के चलते राजस्थान सरकार और कांग्रेस दोनों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सोनिया व राहुल की सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें भी राजभवन में ही ठहराने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा तीन सितारा होटल राजविलास पैलेस में हो रही तैयारियों को देखते हुए सोनिया व राहुल के यहां ठहरने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री व राज्यों की कांग्रेस सरकारों के मुख्यमंत्री व मंत्री तथा पार्टी के नेताओं के तीन सितारा होटलों में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। शिविर में शामिल होने वाले दो हजार मेहमानों के लिए इस स्तर के 35 होटल बुक किए गए हैं।
आमजन के लिए आधा घंटा
जयपुर में शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार जमकर पैसा खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिविर की तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वह खुद हर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बीच आम जन के लिए केवल आधा घंटा ही निकाल पाएंगे।