फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur airport indigo flight 6e 7516 go around runway touchdown safe landing udaipur jaipur

राजस्थान: जयपुर में रनवे छूते ही फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग

Thu, 10 Sep 2026 03:49 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2026 03:49 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर उदयपुर से आ रही इंडिगो की उड़ान 6E-7516 ने लैंडिंग के दौरान रनवे को छूने के बाद गो-अराउंड किया। विमान करीब 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद दोपहर 1:02 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। गो-अराउंड की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
jaipur airport indigo flight 6e 7516 go around runway touchdown safe landing udaipur jaipur
इंडिगो विमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जयपुर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार दोपहर उदयपुर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे को छूने के तुरंत बाद फिर से हवा में उड़ गई। विमान के पायलट ने लैंडिंग की प्रक्रिया को बीच में ही रोकते हुए गो-अराउंड करने का निर्णय लिया। इंडिगो की इस उड़ान संख्या 6E-7516 ने रनवे पर टचडाउन करने के बाद दोबारा ऊंचाई भर ली। पायलट ने लगभग 20 मिनट तक हवा में अतिरिक्त चक्कर लगाने के बाद दोपहर 1:02 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
विज्ञापन


इंडिगो की यह फ्लाइट तय शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 12:50 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचती है। बृहस्पतिवार को इस फ्लाइट ने जयपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के लिए दोपहर करीब 12:42 बजे अप्रोच किया था। विमान रनवे पर टचडाउन कर चुका था, लेकिन ठीक उसी दौरान पायलट ने लैंडिंग को अबॉर्ट करते हुए दोबारा टेकऑफ कर लिया। रनवे को छूने के बाद विमान के फिर से हवा में उठ जाने के कारण हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जाने लगी।
विज्ञापन


सुरक्षा टीमें रहीं पूरी तरह मुस्तैद
विमान के अचानक दोबारा टेकऑफ करने के बाद हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई। इस अतिरिक्त राउंड के दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर हवाई अड्डे पर संबंधित सभी टीमें लगातार अलर्ट मोड पर रहीं। विमान ने जयपुर के आसमान में करीब 20 मिनट का अतिरिक्त चक्कर लगाया। यह अतिरिक्त राउंड सफलता के साथ पूरा करने के बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग के लिए अप्रोच किया और दोपहर 1:02 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गो-अराउंड सुरक्षा मानक प्रक्रिया का हिस्सा
एविएशन सेक्टर में लैंडिंग के समय यदि पायलट को लगता है कि विमान का अप्रोच निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है या किसी वजह से सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो वह गो-अराउंड का निर्णय ले सकता है। इस सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को रनवे पर उतारने के बजाय दोबारा टेकऑफ कराया जाता है और स्थितियां अनुकूल होने पर फिर से लैंडिंग कराई जाती है।


यह भी पढ़ें: सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अनस्टेबल अप्रोच या किसी अन्य ऑपरेशनल कारण के चलते पायलट ने लैंडिंग जारी रखने के बजाय विमान को फिर से हवा में ले जाने का फैसला लिया। हालांकि, इस मामले में गो-अराउंड की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed