फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur ACB arrested three including financial advisor of SMS Hospital for taking bribe of Rs 15 lakh

Rajasthan: एसीबी की कार्रवाई, एसएमएस अस्पताल के वितीय सलाहकार सहित तीन 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 12:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 21 May 2022 12:04 PM IST
सार

एसीबी ने जयपुर एसएमएस अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी के घर से एसीबी को 50 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Jaipur ACB arrested three including financial advisor of SMS Hospital for taking bribe of Rs 15 lakh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर एसीबी ने एसएमएस अस्पताल के वित्तीय सलाहकार बृजभूषण शर्मा, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के कैशियर अजय शर्मा और सहायक लेखाधिकारी प्रकाश शर्मा को 15.6 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 करोड़ रुपए का बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी एक निजी अस्पताल का संचालन करता है। जिसने पीपीपी मॉडल के तहत एसएमएस अस्पताल में एक मशीन लगाई थी। जिसका पांच करोड़ रुपए का भुगतान बाकी था। भुगतान करने की एवज में उससे 15 लाख रुपए से अधिक की राशि बतौर कमीशन मांगी गई। इस पर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आधी रात को ट्रैप की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


परिवादी के अस्पताल ने पीपीपी मॉडल के तहत एसएमएस अस्पताल में रेडिएशन थेरेपी की मशीन लगाई थी। जिसकी राशि का भुगतान करने के लिए एसएमएस अस्पताल के वित्तीय सलाहकार बृजभूषण शर्मा और राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के दो अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की। जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए बृजभूषण शर्मा को 7.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इसके साथ ही आरएमआरएस के कैशियर अजय शर्मा और सहायक लेखाधिकारी प्रकाश शर्मा को 7.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आरएमआरएस के प्रभारी और एनेस्थीसिया मेडिकल ऑफिसर डॉ.अधोकक्षाज जोशी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से मिले 50 लाख रुपये

एसीबी ने तीनों आरोपियों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। अब तक के सर्च में आरएमआरएस के कैशियर अजय शर्मा के घर से 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। वहीं दो आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed