फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur ACB arrested JEN of electricity company taking bribe of 20 thousand

Jaipur ACB: 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का जेईएन गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक से मांगी थी रिश्वत

Thu, 14 Apr 2022 06:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने घूसखोर अभियंता की शिकायत एसीबी मुख्यालय में की थी। जिसके बाद यह ट्रैप की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Jaipur ACB arrested JEN of electricity company taking bribe of 20 thousand
घूसखोर जेईएन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर एसीबी ने 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी के एक कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभियंता ने फैक्ट्री मालिक से विद्युत कनेक्शन लगाने के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने एसीबी मुख्यालय में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सीतापुरा कार्यालय का कनिष्ठ अभियंता सौरभ सिंह जाटव उससे पैसे की मांग कर रहा है। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन करवाया गया और ट्रैप की कार्रवाई की गई। जिसके बाद एसीबी ने जेईएन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

एसीबी डीजी ने की अपील
डीजी एसीबी बीएल सोनी ने अपील कि अगर कोई व्यक्ति सरकारी काम को करने के एवज में पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय को दें। जिससे रिश्वतखोर जेल की सलाखों के पीछे जा सके। वहीं एडीजी एसीबी दिनेश एम एन ने बताया कि एसीबी ट्रैप करने के बाद पीड़ित के काम को महज सात से दस दिन में पूरा कराने की जिम्मेदारी भी लेती है। पीड़ित को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed