फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Issue of conversion arose in Rajasthan Assembly Opposition leader Gulab Chand Kataria accuses Minister Saleh Mohmmad for conversion issue

Rajasthan Assembly: गुलाबचंद कटारिया का सालेह मोहम्मद पर आरोप, कहा- लालच देकर धर्मांतरण का किया जा रहा प्रयास

Mon, 07 Mar 2022 05:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद धर्मांतरण मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ गए। जिसके बाद भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। 

विज्ञापन
Issue of conversion arose in Rajasthan Assembly Opposition leader Gulab Chand Kataria accuses Minister Saleh Mohmmad for conversion issue
गुलाबचंद कटारिया और सालहे मोहम्मद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सालेह मोहम्मद एक दूसरे से उलझ गए। विधानसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। जिसके बा भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। 
विज्ञापन


बता दें कि सदन में गुलाबचंद कटारिया और विधायक शंकर सिंह ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। गुलाबचंद कटारिया ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सालेह मोहम्मद ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने ओबीसी सर्टिफिकेट के आधार पर अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री इस तरह के कार्य से धर्मांतरण का रास्ता खोल रहे हैं। बच्चों को हॉस्टल में भर्ती करवाने का लालच देकर धर्मांतरण करवाने का प्रयास हो रहा है। 

विज्ञापन


गुलाबचंद कटारिया के आरोपों पर मंत्री सालेह मोहम्मद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैंने पत्र लिखकर तय नियमों के हिसाब से ही अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र जारी करने को कहा था। गलत प्रमाण पत्र पर कार्रवाई होती है। जिसके बाद मंत्री के जवाब के बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में सोमवार को शिक्षा, कला और संस्कृति विभाग की अनुदान मांगों पर विचार और मतदान के बाद उसे पारित किया जाएगा। सदन में आज विभिन्न विभागों की आदि सूचना भी रखी जाएगी। शून्य काल में नियम 295 और स्थगन के जरिए विधायक अपने क्षेत्र की मुद्दों को उठाएंगे।


यूडीएच विभाग के रखें जाएंगे प्रतिवेदन
वहीं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल नगरीय विकास विभाग की तीन अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। यू़डीएच और सहकारिता विभाग से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। महेश जोशी वित्तीय समितियों के निर्वाचन और समितियों के गठन से संबंधित प्रस्ताव सदन में रखेंगे। सदन में इसके बाद शिक्षा, कला और संस्कृति विभाग की अनुदान मांगों पर विचार और मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed