{"_id":"7e270fba-a129-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"irrfan-khan-smoking-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर सिगरेट पीने पर फंसे इरफान खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर सिगरेट पीने पर फंसे इरफान खान
जयपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान अब नए मामले में फंस गए हैं।
उनके खिलाफ जयपुर हवाई अड्डे पर सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करने के मामले की सुनवाई जयपुर की निचली अदालत में 9 मई को होगी।
परिवादी आनंद सिंह राठौर ने अदालत में दायर इस्तगासे में अभिनेता पर सात मार्च को जयपुर हवाई अड्डे पर धूम्रपान करने का आरोप लगाया था।
राठौर ने इरफान के खिलाफ धारा 5/11 के तहत कार्रवाई की मांग की है। परिवादी ने इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट पर आम आदमी की तलाशी के दौरान सिगरेट बाहर ही रखवा दी जाती है, लेकिन इरफान खान से सिगरेट बाहर नहीं रखवाई गई।
इस्तगासे में कहा गया है कि अभिनेता बच्चों और युवाओं के लिए आदर्श होते हैं, अगर वह सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते हैं, तो समाज पर बुरा असर पड़ता है।