फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   invoice without helmets of four-wheeler driver

वाह री पुलिस ! जीप चालक के खिलाफ काटा हेलमेट का चालान

Thu, 09 Mar 2017 10:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
invoice without helmets of four-wheeler driver
चालान पर्ची में वाहन का नाम तूफान लिखा है और बिना हेलमेट होना लिखा है। - फोटो : amar ujala
बाड़मेर में पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हक्का—बक्का रह गया। इसकी वजह चौपहिया वाहन चालक का चालान बिना हेलमेट पहने होने का किया गया है।
विज्ञापन


अब इसे चालान काटने के लिए पुलिस की दादागिरी कहें या मनमानी। एक बात तो साफ है यदि पुलिस चाहे तो किसी का भी चालान काट सकती है। इसी के चलते यह मामला इन दिनों काफी सोशल साइट्स से लेकर वाट्सएप तक वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल होने वाली फोटो में चौपहिया वाहन तूफान जीप का चालान काटा गया हैं। इसमें चालान काटने का कारण, वाहन चालक ने हेलमेट नही पहना होना बताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेश ब्राह्मण नामक युवक 25 फरवरी 2017 को चौपहिया वाहन तूफान को रेलवे स्टेशन बाड़मेर से लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी  दौरान रास्ते में पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकने का इशारा किया और गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा। उसने गाड़ी के सभी कागजात दिखा दिए, लेकिन पुलिस कर्मचारी रुपए लेने व चालान काटने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि उसने गाड़ी की आरसी, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, लाइसेंस सहित सभी कागजात दिखाए। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी का चालान काट दिया। इसमें बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने सहित कई तरह की गलतियां बताई गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed