Udaipur Murder Case: छठवें दिन उदयपुर में इंटरनेट बहाल, सीकर में हिंदू समाज ने निकाला मौन जुलूस
कन्हैयालाल हत्याकांड के छठवें दिन सोमवार को उदयपुर शहर पूरी तरह खुलेगा। प्रशासन ने उदयपुर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं सीकर में हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों के आह्वान पर सोमवार को मौन जुलूस निकाला गया। लोहार्गल धाम के महंत अवधेशाचार्य और सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित भारी संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए। इसके मद्देनजर शहरी एरिया में रविवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। बूंदी में भी आज बाजार बंद है। जयपुर में रविवार दोपहर से इंटरनेट शुरू हो गया।
क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।