{"_id":"63f22a937a7ea568b904bae2","slug":"international-holi-festival-in-pushkar-from-4-march-ajmer-rajasthan-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुष्कर में चार मार्च से अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव, सवा लाख दीपों का होगा दान, जमकर उड़ेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुष्कर में चार मार्च से अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव, सवा लाख दीपों का होगा दान, जमकर उड़ेगा गुलाल
Sun, 19 Feb 2023 07:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:26 PM IST
सार
निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव के अंतर्गत 4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया जाएगा। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। सात मार्च को गुलाल और गुलाब से होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब अजमेर जिले के पुष्कर में 4 से 7 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने रविवार को जिला कलेक्ट्रेट कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव के अंतर्गत 4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया जाएगा। 5 मार्च को कैमल व हॉर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों द्वारा धार्मिक भजन संध्या और 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का वृहद रूप से मंचन सहित अन्य कार्यक्रम का अयोजन होगा। 7 मार्च को गुलाब और गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पुष्कर होली महोत्सव में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कलाकार हरीहरन अनुराधा पौडवाल श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली और अमित त्रिवेदी पुष्कर में भजन की गंगा बहाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिला कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिसोदिया, देविका तोमर, उपखंड अधिकारी पुष्कर नवीन कुमार, उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ सुखाराम पिंडेल, नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा, प्रदुमन सिंह, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, कृपाल सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।