{"_id":"5e51b166-2999-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"interest-free-loan-campaign-began-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में चला ब्याज मुक्त ऋण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में चला ब्याज मुक्त ऋण अभियान
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 05:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में काश्तकारों को विशेष रबी फसली सहकारी ऋण देने की शुरूआत की। उन्होंने झोटवाड़ा, निवारू में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण के चैक वितरित किए। यह ऋण वितरण अभियान अन्य जिलों मे भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार पवन कुमार गोयल ने बताया कि यह अभियान 7 से 10 नवंबर तक सभी जिलों में चलेगा। उसके बाद इसके फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा ने की।
विज्ञापन
इस समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर जयपुर सांसद महेश जोशी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री लालचंद कटारिया और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल आए थे।
विज्ञापन