{"_id":"62974abd7806ff109e2dde0e","slug":"india-pakistan-border-heroin-worth-35-crores-sent-across-the-border-via-drone-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan Border: ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजी गई 35 करोड़ की हेरोइन, खेत में पड़े मिले पैकेट, तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Pakistan Border: ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजी गई 35 करोड़ की हेरोइन, खेत में पड़े मिले पैकेट, तस्कर गिरफ्तार
Wed, 01 Jun 2022 04:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:47 PM IST
सार
पाकिस्तान में बैठे नशे के सौदागर ड्रोन के जरिए राजस्थान में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। राजस्थान की श्रीगंगानगर सीमा से बीएसएफ जवानों ने हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद की गई हेरोइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती भारत पाकिस्तान सीमा से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। बीएसएफ जवानों ने जिले के श्रीकरणपुर बार्डर से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।
विज्ञापन
दरअसल, श्रीकरनपुर सेक्टर में 20ओ पोस्ट के पास बीएसएफ जवान बुधवार सुबह तारबंदी के पास चेकिंग के लिए गए थे। इस दौरान वहां कुछ लोगों के पदचिन्ह मिले। जवानों ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली तो एक खेत में हेरोइन के छह पैकेट पड़े हुए मिले। इसके बाद बीएसएफ ने पुलिस और सीआईडी को सूचना दी। तीनों एजेंसियों की संयुक्त जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे नशे के सौदागरों ने रात को ड्रोन के जरिए यह हेरोइन सीमा पर भेजी थी।
विज्ञापन
बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिंदुमलकोट बॉर्डर के पास (पंजाब जाने वाले नाके पर) से दो तस्करों गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन तस्कर करनपुर क्षेत्र में हैं। मौके पर पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हेरोइन के सात पैकेट बरामद कर लिए हैं। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीएसएफ के डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने बताया जांच एंजेंसियां तस्कारों से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन