{"_id":"14fa9368d4cd7fa75b30c35b382e7f03","slug":"increase-number-of-politician-every-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चुनावों में बढ़ रही है नेताओं की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चुनावों में बढ़ रही है नेताओं की तादाद
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों में जमानत राशि बढ़ाए जाने के बावजूद प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं जमानत गंवाने वालों का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इस चुनाव में करीब 2100 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्ष 2008 में हुए चुनाव में 2194 प्रत्याशियों में से 1730 जमानत गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
इनमें भाजपा के 11 तथा कांग्रेस के 10 प्रत्याशी थे। वर्ष 2008 में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की भी जमानत जब्त हो चुकी है। वे इस बार भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के 1998 में हुए चुनाव में 1422 प्रत्याशियों में से 972 की जमानत जब्त हुई, इनमें भाजपा के टिकट पर खड़े हुए 19 तथा कांग्रेस के चार प्रत्याशी जमानत गंवाने वालों में शरीक थे।
बढ़ाई थी जमानत राशि
वर्ष 2003 में 1541 में से 1081 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई जिनमें भाजपा के 12 और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी थे।
पिछले चुनाव में जमानत राशि बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए 5 हजार से 10 हजार तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए पांच हजार कर दी थी।
इसके बावजूद 78 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, जो वर्ष 2003 के चुनाव की तुलना में करीब आठ प्रतिशत अधिक थी।
वर्ष 2008 में हुए तेरहवीं विधानसभा के चुनाव में बहुजन समाजपार्टी के 199 में से 172 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। जबकि 20 सीटों पर खडे सीपीआई का एक भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया था।