फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   INC President Nomination Rajasthan CM Ashok Gehlot Sai Baba

INC President Nomination: गहलोत ने किए साईं बाबा के दर्शन, 28 को अध्यक्ष पद के लिए कर सकते हैं नामांकन

Fri, 23 Sep 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

INC President Nomination: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार 24 सितंबर को शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 19 नवंबर को मतगणना होगी। इसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम सामने आएगा।

विज्ञापन
INC President Nomination Rajasthan CM Ashok Gehlot Sai Baba
अशोक गहलोत ने किए साईं बाबा के दर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

INC President Nomination: कांग्रेस अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को शिरडी पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में साईं बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्हेंने साईं बाबा से सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें भी खिचाईं। सीएम गहलोत के साथ राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महाराष्ट्र सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट भी मौजूद थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद साफ कर दिया था वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि गहलोत 28 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बीते गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 19 नवंबर को मतगणना होगी। इसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम सामने आएगा। 



छोड़ना पड़ेगा सीएम पद
अशोक गहलोत के मौजूदा रुख को देखते हुए कहा जा रहा है कि राजस्थान कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता है। गहलोत पार्टी अध्यक्ष बने तो उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा। राहुल गुरुवार को साफ कर चुके हैं कि एक व्यक्ति एक पद का नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। ऐसे में चर्चाएं ऐसी हैं कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। यानी अगला चुनाव पायलट के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। वहीं, गहलोत कोशिश में होंगे कि उनके विश्वस्त और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed