{"_id":"5d7e02278ebc3e017941e752","slug":"in-flood-more-than-350-students-and-50-teachers-stuck-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: डैम का पानी छोड़े जाने से सड़क जाम, स्कूल में फंसे 350 बच्चे और 50 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: डैम का पानी छोड़े जाने से सड़क जाम, स्कूल में फंसे 350 बच्चे और 50 शिक्षक
Sun, 15 Sep 2019 06:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में बाढ़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के एक स्कूल में 350 से अधिक छात्र और 50 शिक्षक बाढ़ में फंस गए हैं। राणा प्रताप बांध से पानी के भारी निर्वहन के कारण सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है जिसके वजह से सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय लोग छात्रों और शिक्षकों को सहायता और भोजन प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोटा और उदयपुर संभाग में भी तेज बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। राजस्थान में राज्य प्रशासन ने कोटा और झलावर के बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड के बाढ़ राहत कॉलम को बुलाया था। सेना ने वहां राहत कार्य शुरू कर दिया है। बारिश के कारण बारां और झालावाड़ के कई बांधों से पानी बहकर रोड पर आने लगा है। इस बारिश की वजह से घर, स्कूल और अस्पताल में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा और झलावर में सेना कर रही बचाव कार्य
विज्ञापन
Rajasthan: Flood relief columns of the Sapta Shakti Command of the Indian Army were called upon by the State Administration for rescue operation in the heavily flooded areas in Kota and Jhalawar. (Pic source- Army) pic.twitter.com/VAphKRkZei
— ANI (@ANI) September 15, 2019
झलावर में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल
भारी बारिश के चलते झलावर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार यानी कल का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने एक पत्र लिखकर यह आदेश जारी किया है।Jhalawar: All schools in the district to be closed tomorrow in view of heavy rainfall in the region. #Rajasthan pic.twitter.com/rYwQouCX1L
— ANI (@ANI) September 15, 2019