{"_id":"64b13ab2b06f902a4803a875","slug":"in-dholpur-12-armed-men-barged-into-the-house-and-shot-a-young-man-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: भैंस को खेत से भगाया तो हथियारों से लैस 12 लोगों ने घर में घुसकर की फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: भैंस को खेत से भगाया तो हथियारों से लैस 12 लोगों ने घर में घुसकर की फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली
Fri, 14 Jul 2023 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Jul 2023 05:38 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष ने बताया कि अपने खेत में घुसी भैंस को हटाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष ने झगड़ा शुरू कर दिया। दिन में झगड़े के बाद शाम को घर पर घुसकर की फायरिंग।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन पूर्व बसई डांग थाना क्षेत्र के महदपुरा गांव में खेत में घुसी भैंस को रोकने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। अवैध हथियारों से लैस 12 लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हमले में एक युवक के पैर में गोली लग गई। थाने में मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार दोपहर को युवक को धौलपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन कर उसके पैर से गोली निकाल दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक जगवीर के चाचा रामबरन ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि दस जुलाई को उसके खेत में गांव के दूसरे पक्ष के हाकिम और पान सिंह अपनी भैंसों को चरा रहे थे। मौके पर पहुंचे रामबरन ने उनसे भैंस चराने की मना किया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में देर रात को दूसरे पक्ष के दोनों आरोपी अपने साथ करीब 12 लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गए, जहां उन्होंने फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे पक्ष द्वारा देर रात को की गई फायरिंग में युवक जगबीर के बाएं पैर में गोली लग गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि फायरिंग का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन