फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Barmer, when the mic stopped, the CM took it out and threw it away

Barmer: अव्यवस्था देख भड़के सीएम, महिला संवाद में नहीं चला माइक तो उठाकर फेंका, एसपी-कलेक्टर को भी लताड़ा

Sat, 03 Jun 2023 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत बाड़मेर दौरे पर दो बार सार्वजनिक रूप से नाराज होते नजर आए दोनों बार कारण बनी वहां की अव्यवस्था। एक बार माइक फेंका तो दूसरी बार एसपी, कलेक्टर को लताड़ा। 
 

विज्ञापन
In Barmer, when the mic stopped, the CM took it out and threw it away
नहीं चला माइक तो उठाकर फेंका - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत दो दिन के दौरे के लिए बाड़मेर में हैं। उन्होंने पहले दिन शुक्रवार रात को करीब 9:30 बजे बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम को दो बार गुस्सा आया गया है। पहले तो उन्होंने माइक फेंका और दूसरी बार कलेक्टर और एसपी को लताड़ लगाई।
विज्ञापन


संवाद के दौरान सरकार की चलाई जा रही स्कीम को लेकर सीएम ने महिलाओं को जानकारी दी। सीएम महिलाओं से संवाद करने के दौरान माइक लेकर बोल रहे थे। इस दौरान माइक में खराबी आ गई। सीएम ने दूसरा माइक मांगा। वहीं, हाथ में पकड़ा माइक कलेक्टर की तरफ फेंक दिया। कुछ देर बाद जब एक महिला बोल रही थी। सीएम ने महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों व अधिकारियों को खड़ा देख लिया। महिला को बोलने से रोका। फिर गुस्से में पूछा- तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। बोले- आपके एसपी कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं।
विज्ञापन


आइसक्रीम खाते हुए लोगों से की चर्चा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात को करीब 10 बजे गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन के घर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर सीएम ने युवाओं व लोगों से बातचीत की। वहीं, युवाओं ने सीएम के साथ सेल्फी ली। स्टेशन रोड राज सरोवर तक पैदल चलकर पहुंचे। वहां पर आइस्क्रीम की दुकान से आइसक्रीम खाते हुए लोगों से चर्चा कर सिटी के हालचाल का जायजा लिया। इस दौरान राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बायतु विधायक हरीश चौधरी ने भी आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed